रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंह मोड़ के एक अपार्टमेंट में महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक बच्चों में बेटे की उम्र 14 साल और बेटी की उम्र 12 साल है। महिला और दोनों बच्चों का शव जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घटना दो दिन पूर्व की है। महिला तीन दिनों से अपने पति ब्रजेश सिंह का फोन नहीं उठा रही थी, जिसके बाद पति ने अनहोनी की आशंका पर शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर जगन्नाथपुर पुलिस आज को मौके पर पहुंची, तो कमरे में महिला और दोनों बच्चों का शव फंदे से लटका पाया।

जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सभी औरंगाबाद के रहनेवाले थे। विवाद के बाद पति से अलग होकर महिला बच्चों के साथ फ्लैट में रह रही थी। बीते तीन दिनों से महिला अपने पति का कॉल रिसीव नहीं कर रही थी, जिसके बाद पति ने अनहोनी की आशंका पर जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाया था। ब्रजेश सिंह की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस आज रविवार को अपार्टमेंट पहुंची, जिसके बाद यह पूरी घटना सामने आयी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version