
नई दिल्ली।दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 6 अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। दिल्ली की कैबिनेट में विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह को भी जगह मिली है। पंकज सिंह पूर्वांचली चेहरों में शामिल हैं। उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ने पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश की है।
पंकज कुमार सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को दिल्ली के विकासपुरी में हुआ था। उनके पिता राज मोहन सिंह एमसीडी में अडिशनल आयुक्त थे। सिंह पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार से BDS की डिग्री हासिल की। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी डेंटिस्ट हैं।
एमसीडी पार्षद के रूप में शुरू किया राजनीतिक जीवन : पंकज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत MCD के पार्षद के रूप में की। वो पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। पंकज सिंह दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव को हराया था। विधानसभा चुनाव में विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने 135,564 वोट हासिल किए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक महेंद्र यादव को 12,876 वोटों से हराया।
पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश : दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों की आबादी काफी ज्यादा है। कई सीटों पर पूर्वाचंली वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। ऐसे में बीजेपी पूर्वाचली वोटबैंक को साधने की कोशिश कर रही है। इसलिए पार्टी ने पूर्वांचली चेहरे पंकज कुमार सिंह को मंत्री बनाने का फैसला किया है। बिहार में बक्सर के रहने वाले पंकज कुमार सिंह पहली बार विधायक बने हैं। इसके साथ ही वो राजपूत समाज से आते हैं।
