नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छह चरणों का चुनाव हो चुका है और अब सिर्फ एक फेज का चुनाव बाकी रह गया। जनता ने लगभग तय कर दिया है कि भारत में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं…? बीजेपी और विपक्षी गठबंधन इंडिया दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। हालांकि, जीत का सहरा किसके सिर बंधेगा, ये 4 जून को ही सामने आएगा, लेकिन नई सरकार को लेकर अभी तक कई भविष्यवाणियां राजनीति के जानकारों द्वारा की जा चुकी हैं। राजनीति के चाणक्य प्रशांत किशोर योगेंद्र यादव व वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने की भविष्वाणी।

योगेन्द्र यादव का आकलन- एनडी को 275-305 सीटें
चुनाव विश्लेषक और राजनीतिज्ञ योगेंद्र यादव ने हाल ही में लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एक आकलन सोशल मीडिया पर साझा किया. इस आकलन में उन्होंने बताया कि उनके हिसाब से बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियों को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। योगेंद्र यादव के मुताबिक, मौजूदा चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में ही आने वाले हैं। बीजेपी को 240-260 और एनडीए के साथी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं. यानि एनडीए को 275-305 सीटें मिलने जा रही हैं और पीएम मोदी एक बार फिर से देश की सत्ता संभालने जा रहे हैं.।


प्रशांत किशोर बोले- इस बार भी 2019 के आसपास ही सीटें
भारत में चुनाव और सामाजिक राजनीतिक विषयों की समझ रखने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर सरकार बनने जा रहे है। किशोर ने बताया कि बीजेपी और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कांग्रेस को बड़ी चतुराई से उलझाया। बीजेपी ने 370 सीटें और इस बार 400 पार का नारा देकर गोल पोस्ट ही आगे खिसका दिया है, जो कांग्रेस समझ ही नहीं पाई, जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है। बीजेपी को इस बार भी 2019 के आसपास ही सीटें आएंगी।


नीरजा चौधरी बोलीं-फिर मोदी सरकार
वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने बताया कि विपक्ष, भाजपा और मोदी सरकार पर हावी होने में सफल नहीं रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ कुछ असंतोष की भावना नजर आई, लेकिन विपक्ष उसे अपने पक्ष में भुनाने में बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाया। हालांकि, देश में इस बार मोदी लहरभी नहीं देखने को मिली. विपक्ष के पास कुछ स्थानीय मुद्दे जरूर थे, लेकिन इन्हें वे दृढ़ता से उठा नहीं पाए, इसलिए वे राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पाए. विपक्ष इन मुद्दों को लेकर लड़ता हुआ, तो नजर आया, लेकिन यह उसे जीत दिलाने में कारगर नहीं दिख रही है। नीरजा चौधरी की पूरी बात का निचोड़ यह निकलकर आया कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है।

छोटी मोदी लहर दिख रहीं : संदीप शास्त्री
सीएसडीएस लोकनीति के संदीप शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तो इस बार देश में मोदी लहर देखने को नहीं मिली, लेकिन राज्यों में छोटी-छोटी लहरें जरूर हैं। राज्यों में मोदी हवा के झोंके जरूर चल रहे हैं और इसका परिणाम 4 तारीख को नजर आएगा। इस बार राज्यों के परिणाम हैरान करने वाले होंगे। मुझे लगता है कि हर राज्य में कुछ अलग नतीजा आएगा. हमें राज्यों में ध्यान देना होगा। वहीं, बीजेपी का आंकड़ा 304 से ऊपर रहता है या नीचे जाता है, यह 2 राज्य तय करेंगे वो दोनों राज्य हैं महाराष्ट्र और बंगाल। शास्त्री ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार आ सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version