रांची। आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। लोग आतिशबाजी कर रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं। रांची में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने बुधवार को सेना की कार्रवाई पर खुशी का इजहार किया। शहर के गैलेक्सी मॉल के पास उन्होंने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लहराकर खुशी का इजहार किया।

संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, जिस तरह आतंकवादियों ने कायराना हरकत किया। बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया, इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। लेकिन ह्यआॅपरेशन सिंदूर ने उन बहनों को न्याय दिलाने का काम किया है। भारतीय सेना ने उन आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है । इससे पूरे भारत में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हमारा देश उन वीर सैनिकों का है जो मुंहतोड़ जवाब देना जानती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित नारायण ओझा, शुभम कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुजीत वर्मा, ललन सिंह, राजू शर्मा, कुंदन कुमार, सुरेंद्र चौधरी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version