पटना। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बेहद खास बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर कार खरीदी है। यह लग्जरी कार पटना पहुंच चुकी है और इसके आगमन के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़हिया जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। इस अत्याधुनिक कार की कीमत 2.50 करोड़ से 3 करोड़ के बीच बताई जा रही है। Land Cruiser ZX कार अपने पावर, सेफ्टी और लग्जरी के लिए मशहूर है। ये देश की सबसे सुरक्षित और ताकतवर SUV में से एक मानी जाती है।

अनंत सिंह द्वारा खरीदी गई ये नई टोयोटा लैंड क्रूजर सिर्फ एक महंगी गाड़ी नहीं, बल्कि सुरक्षा का एक अभेद्य किला है। सफेद रंग की ये गाड़ी अब ‘छोटे सरकार’ को सफेद कपड़ों में जनता से मिलने के लिए सुरक्षित रूप से सड़कों पर उतारेगी। बताया जाता है कि ये गाड़ी बुलेटप्रूफ है और इसकी क्षमताएं आपको चौंका देंगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.50 करोड़ से 3 करोड़ के बीच है और इसमें 3346 सीसी का शक्तिशाली इंजन लगा है। ये भी कहा जा रहा है कि इस गाड़ी को न तो कोई बम, न कोई गोली, न ही कोई रॉकेट लॉन्चर और न ही कोई हैंड ग्रेनेड नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

अनंत सिंह के पास कारों का शानदार कलेक्शन : अनंत सिंह की सपनों की गाड़ी पटना पहुंच गई है। बड़हिया के जगदंबा मंदिर में इसकी पूजा-अर्चना भी की गई। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब अनंत सिंह के शानदार कार कलेक्शन में ये चमचमाती नई लैंड क्रूजर भी शामिल हो गई है। उनके पास पहले से ही एक से बढ़कर एक लग्जरी और महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। पिछले दिनों चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव को उनके एक दोस्त ने बुलेटप्रूफ गाड़ी भेंट की थी। बॉलीवुड कई सुपर स्टार और कई बड़े बिजनेसमैन लैंड क्रूजर में नजर आते हैं। अब बिहार में ऐसी ही एक गाड़ी की चर्चा ने जोर पकड़ा है, क्योंकि बाहुबली नेता अनंत सिंह ने भी इसे अपने बेड़े में शामिल कर लिया है।

बिहार के पहले नेता, जिनके पास लैंड क्रूजर : अनंत सिंह बिहार के संभवतः पहले ऐसे नेता हैं जिनके पास इतनी महंगी और अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं वाली गाड़ी है। पप्पू यादव के पास भी ऐसी गाड़ी थी, लेकिन वह उन्हें उपहार में मिली थी, जबकि चर्चा है कि अनंत सिंह ने इसे स्वयं खरीदा है। कुछ दिनों पहले ही उनका जन्मदिन था और ऐसी अटकलें हैं कि ये गाड़ी इसी अवसर पर खरीदी गई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में अनंत सिंह अपनी इस नई गाड़ी से प्रचार करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

शौक और अनंत सिंह की पसंद की सवारी
अपने अनोखे शौक के लिए मशहूर अनंत सिंह अब अपनी नई लैंड क्रूजर पर सवारी करते हुए दिखेंगे। बताया जाता है कि यह गाड़ी उन्हें बेहद पसंद थी। जब उन्होंने पहली बार इसे देखा था, तो यह उनके दिल को भा गई थी और तभी उन्होंने इसे खरीदने की इच्छा जताई थी। फिलहाल, ये गाड़ी पटना में उनकी विधायक पत्नी नीलम सिंह के सरकारी आवास पर खड़ी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version