
रांची । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू उद्यान ( मोराबादी पार्क ) में 7 जून ( रविवार ) को प्रातः साढ़े छह बजे ‘वॉक विथ नेचर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बीच मौसमी पौधे बांटे जाएंगे। इस अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण व स्वच्छता से जुड़े सवाल किए जाएंगे। जिनके विजेताओं को महासभा की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
