चंडीगढ़ ।भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 16 मार्च 2026 को होगा। इन सीटों में हरियाणा की दो सीटें भी शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। हरियाणा से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी व रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अप्रैल माह में अलग-अलग तिथियों पर सीटें रिक्त हो रही हैं। इन सभी के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा।

हरियाणा की दो सीटों के लिए चुनाव राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यह चुनाव सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों के लिए अहम होगा। विधानसभा में दलों की संख्या बल के आधार पर उम्मीदवारों की जीत तय होगी, क्योंकि राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से होते हैं, जिसमें विधायक वोट डालते हैं।

चुनाव कार्यक्रम (Schedule)1. अधिसूचना जारी होने की तिथि – 26 फरवरी 2026 (गुरुवार)

2. नामांकन की अंतिम तिथि – 5 मार्च 2026 (गुरुवार)

3. नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026 (शुक्रवार)

4. नाम वापसी की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2026 (सोमवार)

5. मतदान की तिथि – 16 मार्च 2026 (सोमवार)

6. मतदान का समय – सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

7. मतगणना – 16 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे से

8. चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि – 20 मार्च 2026 (शुक्रवार)

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version