नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 24 खाली सीटों को भरने के लिए आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों के लिए वोटिंग होगी. झारखंड में दो सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश के कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है, जबकि दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त है। वहीं, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट के लिए मतदान होगा. चुनाव प्रक्रिया 18 जून को पूरी की जाएगी और उसी दिन मतगणना भी होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version