रांची:  देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार लोकसभा सीट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से जारी है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा।  

महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। सुबह 9 बजे तक 11.78% मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा सिंहभूम में12.67% वोट डाले गए हैं।

चारों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version