Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज संसद में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, जाने क्या-क्या होंगे प्रावधान ?

    July 26, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव : नीरज सिन्हा की जीत के लिए नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा

    July 26, 2026

    विद्या रतन शर्मा बने जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक, संदीप मोदी सीएफओ

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज संसद में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, जाने क्या-क्या होंगे प्रावधान ?
    • बांकीपुर उपचुनाव : नीरज सिन्हा की जीत के लिए नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा
    • विद्या रतन शर्मा बने जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक, संदीप मोदी सीएफओ
    • सूर्यवंशी के कहर से भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज, जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
    • मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक
    • परीक्षा सुधारों पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स
    • झारखंड में अधिकारी बनने का रेट 40 लाख रुपये, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप
    • बोकारो में सीआईएसएफ की गाड़ी पर हमला, कोयला छापेमारी के बाद बवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विद्या रतन शर्मा बने जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक, संदीप मोदी सीएफओ
    Business

    विद्या रतन शर्मा बने जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक, संदीप मोदी सीएफओ

    News MaatiBy News MaatiJuly 26, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। उद्योगपति नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली जिंदल स्टील लिमिटेड ने अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ विद्या रतन शर्मा को दो वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त निदेशक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति 24 जुलाई से प्रभावी होगी।कंपनी के अनुसार, विद्या रतन शर्मा का स्टील उद्योग में लंबा अनुभव रहा है। वह इससे पहले वर्ष 2019 से 2022 तक जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक तथा 2010 से 2014 तक डिप्टी एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। कंपनी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास और विस्तार की योजनाओं को नई गति मिलेगी।

    जिंदल स्टील ने वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संदीप मोदी को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एवं प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक नियुक्त किया है। मोदी के पास वित्तीय क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। वह पहले हिंदुस्तान जिंक, भारत एल्युमिनियम कंपनी (बाल्को) और तलवंडी साबो पावर लिमिटेड में सीएफओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कंपनी ने बताया कि अंतरिम सीएफओ के रूप में कार्यरत सुनील अग्रवाल अब वित्त विभाग की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।

    राजीव कुमार को मिली सीओओ की जिम्मेदारी : कंपनी ने राजीव कुमार को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। धातुकर्म इंजीनियर राजीव कुमार को स्टील एवं धातु क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ और टाटा स्टील कलिंगनगर में उपाध्यक्ष (आॅपरेशन्स) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अब वह कंपनी के सभी संयंत्रों और खनन परियोजनाओं के संचालन की निगरानी करेंगे।

    सुखजीत पसरीचा संभालेंगे मानव संसाधन विभाग : मानव संसाधन (एचआर) क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सुखजीत एस. पसरीचा को एचआर प्रमुख नियुक्त किया गया है। इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और एयरटेल जैसी प्रमुख कंपनियों में करीब 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले पसरीचा कंपनी के टैलेंट और संगठनात्मक परिवर्तन कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

    नए वैधानिक लेखा परीक्षक की भी सिफारिश : बोर्ड ने एस एस कोठारी मेहता एंड कंपनी एलएलपी को कंपनी का नया वैधानिक लेखा परीक्षक नियुक्त करने की सिफारिश भी की है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी और 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के समापन से लेकर 52वीं एजीएम तक पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। कंपनी का मानना है कि इन नियुक्तियों से नेतृत्व क्षमता और परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी तथा जिंदल स्टील के विस्तार और विकास कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला

    June 29, 2026

    मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

    June 24, 2026

    अमेरिका और ईरान शांति समझौते से कीमती धातुओं में भारी उछाल, सोना और चांदी 3 प्रतिशत तक चढ़े

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,412

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,083

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025975

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026819
    Don't Miss
    India

    आज संसद में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, जाने क्या-क्या होंगे प्रावधान ?

    By News MaatiJuly 26, 20264

    नई दिल्ली। छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर केंद्र सरकार एक…

    बांकीपुर उपचुनाव : नीरज सिन्हा की जीत के लिए नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा

    July 26, 2026

    विद्या रतन शर्मा बने जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक, संदीप मोदी सीएफओ

    July 26, 2026

    सूर्यवंशी के कहर से भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज, जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आज संसद में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, जाने क्या-क्या होंगे प्रावधान ?

    July 26, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव : नीरज सिन्हा की जीत के लिए नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा

    July 26, 2026

    विद्या रतन शर्मा बने जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक, संदीप मोदी सीएफओ

    July 26, 2026

    सूर्यवंशी के कहर से भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज, जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ

    July 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.