नयी दिल्ली : वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे।

एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम,  वर्तमान में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह 30 अप्रैल, 2024 की दोपहर से देश के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

भारत सरकार ने उनको नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। नौसेना स्टाफ, एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version