पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इधर उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने गृह जिले समस्‍तीपुर में क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं। रविवार को समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय अभ्यास मैच में आशीर्वाद ने अविजित शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।
]
उनका सैकड़ा तब आया, जब टीम के नौ बल्लेबाज फ्लॉप रहे। आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पर स्कोर कार्ड और तस्वीर जारी कर बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताया। आशीर्वाद ने मैदान के चारों ओर शानदार शाट खेलते हुए महज 87 गेंदों में नाबाद 107 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी में 14 बेहतरीन चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस मुकाबले में एक तरफ जहां टीम के अन्य नौ बल्लेबाज 43 रन का आंकड़ा छू सके, वहीं आशीर्वाद ने एक छोर चट्टान की तरह संभाले रखा और अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराई। इस बेमिसाल प्रदर्शन की जानकारी उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मैच का स्कोरकार्ड साझा करके दी।

बल्‍लेबाज के साथ मध्‍यम गत‍ि के गेंदबाज भी हैं आशीर्वाद : उनके बड़े भाई उज्‍ज्‍वल सूर्यवंशी ने भी इस बेहतरीन पारी और शतक के जश्न का वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा किया। दोनों की खेल शैली बिल्कुल अलग है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण कर चुके Vaibhav Suryavanshi जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर हैं। वहीं आशीर्वाद दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति की तेज गेंदबाजी भी करते हैं। आशीर्वाद ने क्रिकेट की विधिवत ट्रेनिंग हाल ही में शुरू की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version