संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जनपद की जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची एएसआई टीम पर पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि पथराव में 20 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। एक युवक की मौत की खबर है। भीड़ ने दस से अधिक वाहनों को फूंक दिया ।पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जनपद में पूर्व धारा 144 लागू की गयी है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि जामा मस्जिद का सर्वे का काम चल रहा है। रविवार सुबह जब पुलिस टीम के साथ एएसआई टीम सर्वें के लिए पहुंची तो भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी से टीम ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ भारी संख्या में टीम को घेरे हुए थी।

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र होती गई। इस दौरान भीड़ ने प्रशासनिक अधिकारियाें के वाहन में ताेड़फाेड़ कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया जा सका।

बढ़ाई गई मस्जिद की सुरक्षा
पथराव और हंगामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने जामा मस्जिद के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया है।मौके पर डीएम, एसपी और एडीएम सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। टीम ने फिलहाल सर्वे का काम रोक दिया है। साेशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-1070090087690495&output=html&h=320&adk=3334086297&adf=1788826114&w=384&abgtt=6&lmt=1732434850&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=7681895463&ad_type=text_image&format=384×320&url=https%3A%2F%2Fkhabarmantra.net%2Fup-team-that-went-to-survey-jama-masjid-was-pelted-with-stones-lathicharged-73914.html&fwr=1&pra=3&rh=287&rw=344&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTMuMC4wIiwiIiwiU00tQTMzNkUiLCIxMzAuMC42NzIzLjEwMiIsbnVsbCwxLG51bGwsIiIsW1siQ2hyb21pdW0iLCIxMzAuMC42NzIzLjEwMiJdLFsiR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjEzMC4wLjY3MjMuMTAyIl0sWyJOb3Q_QV9CcmFuZCIsIjk5LjAuMC4wIl1dLDBd&dt=1732434850707&bpp=5&bdt=3109&idt=-M&shv=r20241120&mjsv=m202411180101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D63167a63ac22d3ba%3AT%3D1723449319%3ART%3D1732434849%3AS%3DALNI_Mb1LJmU9cjFi_mk4shRarDxJEvuqQ&eo_id_str=ID%3Daa66e060f0a866ed%3AT%3D1723449319%3ART%3D1732434849%3AS%3DAA-AfjYaLn5dQ1hSTKopxCD6o2sG&prev_fmts=0x0%2C384x320%2C384x320%2C384x320%2C384x320&nras=2&correlator=3631108606280&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=854&u_w=384&u_ah=854&u_aw=384&u_cd=24&u_sd=2.813&dmc=4&adx=0&ady=3048&biw=384&bih=754&scr_x=0&scr_y=1501&eid=42533202%2C31088961%2C31089116%2C95335245%2C31088457%2C95345966%2C95347432%2C95347755&oid=2&pvsid=532799205392822&tmod=2097458254&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C384%2C0%2C384%2C754%2C384%2C754&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&td=1&tdf=2&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDNd&nt=1&ifi=6&uci=a!6&btvi=3&fsb=1&dtd=23

एसपी ने बताया कि जनपद में पूर्व की धारा 144 लागू की गई है। लोगों पर नजर रखी जा रही है। अभी स्थिति सामान्य है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान
मस्जिद के सर्वे में हुए बवाल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के तहत सर्वे का काम किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश में बाधा डालने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहाबुद्दीन बरेलवी ने मुस्लिमों से शांति बनाने की अपील की
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सम्भल के मुसलमानों से अपील की है कि अमन और शांति बनाये रखें। तोड़-फोड़ पत्थराव न करें। पैगम्बर इस्लाम ने शांति का पैगाम दिया है। उस पर अमल करें सम्भल की जामा मस्जिद एक एतिहासिक मस्जिद है। कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ी जायेगी और इंशाअल्लाह जीत हमारी होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version