गयाजी । बिहार के गयाजी जिले में शुक्रवार शाम एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी पर अचानक अज्ञात हमलावरों ने पत्थरबाजी की। गनीमत ये रही कि इस पथराव में केंद्रीय मंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे, मगर उनके ठीक पीछे खड़े बॉडीगार्ड को गंभीर चोट आई है। इस अप्रत्याशित घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सीसवर गांव स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। मंच पर पहुंचने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका जोरदार स्वागत।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत समारोह संपन्न होने के ठीक बाद जैसे ही जीतन राम मांझी जनसभा को संबोधित करने के लिए पोडियम के पास खड़े हुए, तभी बाहर से एक पत्थर तेजी से मंच की तरफ फेंका गया। पत्थर सीधे मंत्री की ओर आ रहा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके पीछे मुस्तैद अंगरक्षक इस पत्थर की चपेट में आ गया।

पुलिस हिरासत में लिए गए दो आरोपी
घटना के तुरंत बाद वहां तैनात सुरक्षा बल और स्थानीय थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस की ओर से शुरुआती कार्रवाई की गई।जरसराय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध युवकों को धर-दबोचा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version