रांची। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह की अगुवाई में रविवार को नेत्रहीन विद्यालय, हरमू, रांची में नि:शुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। मनीषा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक सेवा पहुंचाना है। इसी के तहत आज शिविर लगाकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का एक छोटा प्रयास किया गया। भविष्य में भी हम इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नेत्र और दंत स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नेत्र एवं दंत जांच का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की। डॉ निमिषा, दंत चिकित्सक ने दंत रोगों की जांच एवं प्राथमिक उपचार प्रदान किया। शिविर में नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।

मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला अध्यक्ष रीना सिंह, संगठन मंत्री सुमन सिंह, सोनी चौरसिया, प्रवीण रंजन सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version