कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में यूक्रेन की सदस्यता के बदले रूस के साथ संघर्ष के को समाप्त करने की इच्छा जताई है। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ज़ेलेंस्की को कहा, ”अगर हम युद्ध को रोकना चाहते हैं, तो हमें अपने नियंत्रण वाले यूक्रेन के क्षेत्र को नाटो की छत्रछाया में रखना होगा। हमें यह कार्य तेजी से करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि बाद में, यूक्रेन राजनयिक तरीके से उन क्षेत्रों को वापस पा सकता है, जो अब रूस द्वारा नियंत्रित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गारंटी देने के लिए युद्धविराम आवश्यक है कि रूस अधिक यूक्रेनी क्षेत्र को जब्त करने के लिए वापस न लौटे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version