
रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता का दो दिनी 16वां वार्षिकोत्सव 10 और 11 जनवरी को मारवाड़ी भवन हरमू रोड में मनाया जाएगा। यह श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के तत्वावधान में मनाया जाएगा। आदि शक्ति श्री जीण माता जी की निशान यात्रा दस जनवरी को सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर एक बजे से आरंभ होगी। नगर भ्रमण करते हुए यह मारवाड़ी भवन पहुंचेगी, जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जाएंगे। सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन समिति के सदस्य विष्णु सेन एवं उनके सहयोगी करेंगे।
श्री जीण माताजी का अभिषेक उत्सव 11 जनवरी को प्रात: 10 बजे होगी। मुख्य संयोजक श्री विजय पालड़ीवाल एवं सह संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल के तत्वावधान में सपरिवार किया जाएगा। अभिषेक के उपरांत भगवान श्रीगणेश का पूजन होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से शक्ति मंगल पाठ 700 महिलाएं करेंगी। इस मंगल पाठ में सभी महिलाएं अपने पारम्परिक वेश भूषा में उपस्थित होंगी। मंगल पाठ के वाचन और भजन गायन हेतु जीणधाम से श्री आनंद जी पाराशर एवं वर्धा से रिंकू चौबे पधार रहे है। इस मंगल पाठ के आयोजन में श्री जीण जन्मोत्सव, मेंहदी, 56 भोग एवं निशान के कार्यक्रम होंगे। विशेष आकर्षण के रूप मे माता को 51 फिट का गजरा एवं 181 फिट की चुनड़ी अर्पित की जाएगी। शक्ति मंगल पाठ का समापन रात्रि आठ बजे महाआरती से होगा। इस वार्षिकोत्सव के निशान एवं मंगल पाठ का कूपन पांच जनवरी से मारवाड़ी भवन में अपराह्न तीन बजे से संध्या पांच बजे तक वितरित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप, रमेश, कृष्णा, विनोद, सुरेश, आनंद, घनश्याम, अजय, विनय, गौरव, विशाल, सुनीता आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
