रांची। राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े अधिवक्ता के हाथ से मोबाइल छिनतई करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में अंशु कच्छप और आकाश वर्मा शामिल हैं। इनके पास से छिनतई का मोबईल फोन बरामद किया गया।

डीएसपी केवी रमण ने रविवार को बताया कि लालपुर के केएम मल्लिक रोड निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा पिछले शनिवार को लालपुर विराज नगर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान हीरो स्पलेन्डर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी आये और राकेश के हाथ से मोबाईल झपट्टा मार कर छीन कर भाग गये। इस संबंध में लालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। साथ ही छिनतई की गयी मोबाईल को भी बरामद किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version