रांची। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर राहुल गनझू ने राज्य सरकार की आत्म समर्पण और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहुल गनझू पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न थानों में लंबित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुर्नवास नीति से प्रेरित होकर राहुल ने अपने पुराने जीवन से मुक्ति पाने और समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार नक्सलियों के सफाए के लिए काम कर रही है, और यह आत्मसमर्पण उसी अभियान का हिस्सा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version