• अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की ओर से ‘मेधा सम्मान 2026’ का आयोजन
  • सम्मानित हुए चित्रांश समाज के झारखंडभर के दसवीं और बारहवीं के छात्र

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड की ओर से 14 जून ( रविवार ) को ‘कायस्थ मेधा सम्मान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। पुरानी विधानसभा सभागार, धुर्वा में आयोजित समारोह में झारखंड के सभी जिलों से आए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता के लिए ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना व चित्रगुप्त महाराज की आरती के साथ किया से किया गया। इस दौरान रागरंग की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बतौर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद तथा महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने चित्रांश बच्चों के बीच जोश का बिगुल फूंका। श्री सहाय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपलोग ही देश का भविष्य है। इसलिए आपको निखारना हमारे नैतिक जिम्मेदारी है।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2026/06/1000209639.mp4


मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि मौज़ूद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने बच्चों के साथ बातचीत कर उनके सपने व अरमानों के बारे में जाना। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी सहाय ने ‘यशस्वी भव’ का आशीष देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेज से आई टीम ने छात्रों की करियर काऊंसिलिंग की।

https://newsmaati.com/510a6110-5ae8-438f-b24d-18ade2ac36b1

इस अवसर पर डॉक्टर एच पी नारायण, डॉक्टर राघव शरण, दयाशंकर वर्मा, महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मुकेश कुमार, विवेक अखौरी, राजेश शरण तथा प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. सी.बी. सहाय, सुशील कुमार लाल, सजल सहाय, राजेश सिन्हा, सुजीत सिन्हा, रवि कुमार, अनल सिन्हा, राकेश रंजन, बिट्टू जी, गुप्तेश्वर शंकर, सत्या वर्मा, स्मिता, प्रीति सिन्हा, आरती सिन्हा, रंगोली सिन्हा, इंदु श्रीवास्तव, उमा सिन्हा, रेणुबाला धर, अनुपमा, हर्षिता, प्रियता, रजनीश सिन्हा, आनंद गौरव एवं विशाल समर ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के वरीय पदाधिकारी राजेश सिन्हा व सुजीत कुमार ने किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version