पटना । पटना के अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर पुल का उद्घाटन 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। तीन लेयर पर इस पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने डबलडेकर पुल के निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी।पथ निर्माण मंत्री ने बताया 422 करोड़ की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इसका निर्माण कराया है।उन्होंने कहा कि डबल-डेकर फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर पटना के अत्यधिक व्यस्त इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर यातायात की व्यवस्था सुगम हो जाएगी।

परियोजना पूर्ण होने के पाश्चात्य यह आवागमन के लिए खुलने वाला बिहार का पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर होगा। इससे लोगों को तीन लेयर में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पटना कॉलेज मेन गेट से बी एन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर का निचला डेक (टियर-1), कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट (शताब्दी द्वार) तथा पटना साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक (टियर-2) का काम पूरा हो गया है। इस परियोजना के तहत फ्लाईओवर को जेपी गंगा पथ (पटना रिवर फ्रंट रोड) से कृष्णा घाट के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
इसके अलावा, यह अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करेगा जिससे छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ होगा।


कुल लंबाई 2.2 किमी : अशोक राजपथ डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है। इस फ्लाईओवर का पहला स्तर 1.5 किमी लंबा होगा, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक है, दूसरा स्तर 2.2 किमी लंबा होगा, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version