रांची। रांची के धुर्वा में डबल मर्डर मामले में पुलिस ने केस का खुलासा किया है। डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि ये हत्याएं दुष्कर्म का बदला लेने के लिए की गईं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती समेत पांच लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। युवती के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए ये खूनी खेल खेला गया।

मृतक पर दुष्कर्म करने का आरोप : रांची पुलिसके अनुसार, 17 साल के खुदिया मुंडा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने ये बात अपने प्रेमी को बताई। प्रेमी ने बदला लेने की ठान ली और एक खतरनाक योजना बनाई। खुदिया मुंडा के साथ उसके 16 साल के चचेरे भाई लुका मुंडा की भी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बताया कि खुदिया की हत्या करते वक्त लुका ने उसे देख लिया था। इसलिए उसे भी मारना पड़ा।

युवती ने फोन कर आरोपी को बुलाया : युवती ने खुदिया मुंडा को फोन करके खूंटी से रांची बुलाया। ये दुष्कर्म का बदला लेने की साजिश थी। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुदिया की हत्या कर दी। दुर्भाग्य से, खुदिया का चचेरा भाई लुका भी वहां मौजूद था और उसने सब कुछ देख लिया। इसलिए उसे भी मार दिया गया।

तालाब के पास से दोनों का शव बरामद : पुलिस के अनुसार, खूंटी के भंडारा पंचायत के चामडीह के रहने वाले खुदिया मुंडा और लुका मुंडा 4 मई को अपने चाचा के श्राद्ध का निमंत्रण देने स्कूटी से निकले थे। रविवार की रात धुर्वा पुलिस ने गरसूल तालाब के पास दोनों लड़कों के शव बरामद किए। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस को लड़कों की जेब से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला था। धुर्वा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version