जमशेदपुर। बिस्टुपुर स्थित सीएच एरिया में भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह के द्वारा आवासीय परिसर में श्रावण के पावन अवसर महादेव का रुद्राभिषेक कर समस्त झारखंड के कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। प्रात: काल पूजन ,जलाभिषेक, श्रृंगार एवं आरती के पश्चात दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया था।

महाप्रसाद में सांसद विद्युत वरण महतो ,विधायक सरयू राय,पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी गण, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण,सभी समाज के मुखिया वा वरिष्ठ लोग एवं हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल हुए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version