नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा गठबंधन को 293 और कांग्रेस गठबंधन को 203 जबकि अन्य 17 पर जीत दर्ज की हैं। आजादी के बाद से अब तक पंडित जवाहरलाल नेहरू को छोड़ दें तो कोई भी प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल नहीं रहा है. पीएम मोदी के पास इन चुनावों में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था।


लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए तो इन नतीजों ने भी एन फैक्टर दिया है- नमो, नीतीश और नायडू. नमो यानि नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव मैदान में उतरे एनडीए को सरकार बनाने का जनादेश मिलता नजर आ रहा है. ताजा रुझानों में एनडीए को 296 सीटें मिलती नजर आ रही हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ मोदी सरकार बनाने का मौका चूकी है।


अब एक एन यानि नेहरू की बराबरी कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पीएम मोदी को दो अन्य एन- नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टियों के रुख पर निर्भर रहना पड़ेगा। नीतीश और नायडू के रुख से ही सरकार तय होनी है। नीतीश की अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) को 12 और नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को 16 सीटें मिली हैं। ये दोनों दल भी एनडीए में हैं।

अब एनडीए को मिल रही 295 में से इन दोनों की पार्टियों को मिल रही 30 सीटें घटा दें तो सत्ताधारी गठबंधन की टैली 265 सीट पर आ जाती है जो बहुमत के लिए जरूरी 272 के जादुई आंकड़े से सात कम है। नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी नीतीश कुमार और नायडू के रुख पर ही निर्भर करेगी। मौके की नजाकत को भांपते हुए विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी एक्टिव मोड में आ गया है।

सत्ताधारी गठबंधन भी सक्रिय हो गया है। एनडीए ने गठबंधन के सभी घटक दलों की 5 जून को बैठक बुला ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से बात की है।
नीतीश ने एक दिन पहले ही दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. अब सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाने से उनके रुख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। अब आरजेडी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार ने कहा है कि वे बदले की राजनीति के पक्ष में नहीं हैं. नीतीश कुमार के कोई बड़ा फैसला लेने के कयास भी सियासी गलियारों में तैरने लगे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version