
रांची। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपूदाना अंतर्गत रिवैंप्डआ डिस्ट्री ब्यूटशन सेक्टपर स्की्म (आरडीएसएस) योजना के तहत बुधवार को एलटी लाइन में खुले तार को बदलकर केबल लगाने और 11 केवी लाइन में डाली काटने का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर हटिया क्षेत्र के सिंह मोड फीडर से विकास नगर, प्रेम नगर, चोरिया टोली हनुमान नगर क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत शुक्ला कॉलोनी महादेव अपार्टमेंट के पास आरडीएएसएस योजना के अंतर्गत तार बदलने के लिए पोल लगाने का कार्य किया जायेगा। इस वजह से शुक्ला कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही संत अन्ना गली नीयर आॅर्किड हॉस्पिटल के आस-पास के इलाकों में भी सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल डोरंडा अंतर्गत अनंतपुर फीडर के अनंतपुर क्षेत्र में आरडीएसस योजना के तहत् एलटी लाइन कंवर्सन का कार्य किया जायेगा। इसके कारण अनंतपुर और निवारणपुर के कुछ क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कोकर के अधीन आरडीएसएस कार्य के लिए रांची के कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाऊस के नजदीक, चुटिया, साई कॉलोनी, चुटिया, केतारी बगान रोड नंबर 13, चुटिया, सुभाष चौक, चुटिया, लक्ष्मी नगर, मिडिल स्कूल के आस पास, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम,एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग की ओर से मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

