रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र के असामयिक निधन पर मरांडी ने कहा कि मंगल मुंडा की मौत चिकित्सा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के कारण हुई है। इस अव्यवस्था ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी है।

मरांडी ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्व मंगल मुंडा को दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया और फिर वहां से छह घंटा बाद रिम्स में भर्ती कराया गया। इस बीच वे एंबुलेंस में ही रहे।

मरांडी ने कहा कि यदि शहीद बिरसा मुंडा के वंशज के साथ ऐसा व्यवहार होता है तो फिर राज्य के आम आदमी की क्या दशा होगी। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि स्व. मंगल मुंडा के इलाज में बरती गई घोर लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

मरांडी ने स्व. मुंडा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार साथ में खड़ा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version