रांची। झारखंड सीआईडी ने सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट ‘ कर उससे 30 लाख रुपये उगाहने वाले राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बैंक खाता सत्यापन के बहाने ठगी

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान योगेश सिंह सिसोदिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने रांची निवासी पीड़ित पर मादक पदार्थ और मानव तस्करी में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया और वीडियो कॉल के जरिए उसे लगातार धमकाया और बैंक खाता सत्यापन के बहाने उससे पैसे जमा करवा लिए।उन्होंने बताया कि आरोपी को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) की तकनीकी सहायता से जयपुर से गिरफ्तार किया गया।


झूठी गिरफ्तारी की धमकी देकर बनाया निशाना

आरोपी ने कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर झूठी गिरफ्तारी की धमकी देकर वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया। एनआरसीपी के विश्लेषण से पता चला कि इस मामले में शामिल बैंक खाता ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 10 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से जुड़ा हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version