पटना। दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं की दो दिनों की बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि हम फिर से जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा लेकर जाएंगे। जनता ही तय करेगी कि कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी भी महहागठबंधन में सीएम फेस के सवाल को टाल गए थे। जबकि राजद और मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस बता चुके है।

वहीं सीट शेयरिंग के सवाल पर अल्लावरू ने कहा कि हम मानते हैं कि गठबंधन में नए साथी आएंगे तो सभी को कंप्रोमाइज करना होगा, तभी नए साथी को मौका मिलेगा। हर प्रदेश में अच्छी और खराब सीटें होती हैं। सीट शेयरिंग समय पर कर ली जाएगी। साथ ही कहा कि मेनिफेस्टो महागठबंधन जारी करेगा कांग्रेस अलग से कोई मेनिफेस्टो नहीं जारी करेगा। महागठबंधन मेनिफेस्टो को लेकर हर घर अधिकार यात्रा निकालेंगे साथ सीएम फेस की भी घोषणा जनता ही करेगी।

बिहार में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी : मंगलवार को राहुल गांधी और खड़गे की अध्यक्षता में बिहार के नेताओं के साथ 2 घंटे तक सीट शेयरिंग पर मंथन हुआ। जिसमें सूत्र के जरिए पता चला कि कांग्रेस बिहार में 70 सीटों पर लड़ेगी। मीटिंग के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा चुनाव पर चर्चा हुआ है सीट शेयरिंग होते ही बता दिया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version