पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मई को बिहार के सासाराम जिले के बिक्रमगंज आएंगे। बुधवार काे उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार दौरे केे दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें पटना एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन और पटना-सासाराम फोरलेन सड़क परियोजना का शिलान्यास प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी जिले में आए थे। उस दिन भी उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती सशक्तिकरण पर जोर दिया था।

सम्राट चाैधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें रोहतास के अलावा औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर तथा अन्य आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। यह जनसभा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री पटना के जिस जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, उस अत्याधुनिक टर्मिनल से हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और एयर ट्रैफिक को भी संभालने की क्षमता बढ़ेगी। यह टर्मिनल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया गया है।

सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी पटना-सासाराम फोरलेन परियोजना की नींव रखेंगे। इस सड़क के बननेेके बाद क्षेत्रीय आवागमन में तेजी आएगी, और औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version