
दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा सीट से प्रस्तावक रहे सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीति गरमा गयी है। सेल्स एंड सर्विस नामक ह्वाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दुमका की मुफस्सिल थाना पुलिस ने चांदडीह गांव के रहने वाले साहुल हासंदा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
ह्वाट्सएप ग्रुप में जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है, उसमें वह युवक कहता है कि मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो कान्हू वैसी समिति की ओर से 50 लाख की राशि दी जाएगी। इस मामले को लेकर वंशज परिवार के मंडल मुर्मू ने कहा कि उन्हें भी ह्वाट्सएप के माध्यम से स्क्रीनशॉट मिला है। पूरी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गयी है। वह पुलिस से संपर्क कर रहे हैं और इसकी शिकायत की जा रही है।
वंशज परिवार के मंडल मुर्मू को सेल्स एंड सर्विस ह्वाट्सएप ग्रुप में धमकी देने वाले नंबर को दुमका पुलिस ने ट्रेस किया। इसके बाद युवक साहुल हांसदा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।
