पटना । अगले महीने पटना मेट्रो की शुरुआत हो सकती है। मेट्रो का नया लुक सामने आया है। बोगियों को केसरिया रंग से रंगा गया है और उन पर बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों की पेंटिंग की गई है। इनमें गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष और नालंदा खंडहर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पटना उन शहरों में शामिल हो जाएगा जहां मेट्रो चलती है। पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि बिहार चुनाव से पहले यह शुरू हो जाएगी। मेट्रो की बोगियों को केसरिया रंग दिया गया है। इन पर मधुबनी पेंटिंग भी की गई है। बोगियों पर बिहार की ऐतिहासिक जगहों की तस्वीरें हैं।

पटना मेट्रों के हर बोगी में लगभग 300 यात्री बैठ और खड़े हो सकते हैं। बोगियों के गेट, बॉडी और खिड़कियों पर स्टिकर लगाए जा रहे हैं। अंदर से भी बोगियों को आरामदायक बनाया जा रहा है। खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने पटना मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। इसकी तैयारी आखिरी दौर में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 अगस्त को मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा था कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि यह समय पर पूरा हो सके।

पहले मेट्रो ट्रेन नीले रंग की थी। अब इसे पीले और लाल रंग से रंगा गया है। इस पर बिहार के प्रमुख स्थल दिखाए गए हैं। पहले इसे 15 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। अब 2 अक्टूबर तक शुरू होने की संभावना है। हालांकि, डीएमआरसी ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version