नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने वडोदरा में रोड शो के जरिए की। यहां भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/05/1000020949.mp4

हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं’
कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था।’ अपनी बहन सोफिया कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सोफिया को ये मौका दिया। औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ले, उससे बेहतर कोई पल नहीं है। दुश्मनों को बता दिया कि हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं है।’

‘अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन’
कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, ‘मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया। सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है। ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है। अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन बन गई है।’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version