नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की जनता को बड़ा संदेश दिया है। मोदी प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र कर रहे थे और कहा कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है। कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरल धारा, ना बंटे समाज हमारा। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है। इस दौरान पीएम मोदी ने महाकुंभ को लेकर नारा भी दिया है।

मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ पर कहा कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है। इस समय वहां संगम तट पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। मुझे याद है, अभी कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था तो हेलिकॉप्टर से पूरा कुंभ क्षेत्र देखकर दिल प्रसन्न हो गया था। इतना विशाल! इतना सुंदर! इतनी भव्यता! साथियो, महाकुंभ की विशेषता सिुर्फ इसकी विशालता में ही नहीं है, कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। आयुष्मान भारत योजना’ का कैंसर के इलाज में बड़ा योगदान
मोदी ने कहा कि दुनिया के मशहूर Medical Journal Lancet की स्टडी वाकई बहुत उम्मीद बढ़ाने वाली है। इस जर्नल के मुताबिक अब भारत में समय पर कैंसर का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है। समय पर इलाज का मतलब है कि कैंसर मरीज का इलाज 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना और इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।’आयुष्मान भारत योजना’ ने।

पीएम ने आगे कहा कि इस योजना की वजह से cancer के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पहले पैसे के अभाव में गरीब मरीज cancer की जांच में, उसके इलाज से कतराते थे। अब ‘आयुष्मान भारत योजना’ उनके लिए बड़ा संबल बनी है। अब वो आगे बढ़कर अपना इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।

‘हमने मलेरिया के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी’
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि मलेरिया की बीमारी चार हजार वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी। आज, मैं संतोष से कह सकता हूं कि देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया है।

हर हिंदुस्तानी को तमिल भाषा पर गर्व- मोदी
पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है और हर हिन्दुस्तानी को इसका गर्व है। दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से तमिल टीचिंग प्रोग्राम शुरू हुआ। बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है,जब फिजी में तमिल के ट्रेंड टीचर्स इस भाषा को सिखा रहे हैं।

बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है। बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है।
पीएम मोदी, मन की बात

केटीबी का मतलब पीएम मोदी ने बताया
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि KTB यानी कृष, तृष और बाल्टीबॉय… आपको शायद पता होगा कि ये बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज है और इसका नाम है KTB– भारत हैं हम। अब इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। ये तीन एनिमैटिक कैरेक्टर हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन नायक-नायिकाओं के बारे में बताते हैं जिनकी ज्यादा चर्चा नहीं होती। हाल ही में इसका सीजन-2 बड़े ही खास अंदाज में International Film Festival of India, Goa में लॉन्च हुआ।

संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए http://constitution75.com नाम से एक खास website भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं,संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। ‘मन की बात’ के श्रोताओं से,स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से,कॉलेज में जाने वाले युवाओं से मेरा आग्रह है,इस वेबसाइट पर जरूर जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें। 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए guiding light है, हमारा मार्गदर्शक है।
पीएम मोदी, मन की बात

पीएम ने दी नए साल की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। 117वें एपिसोड में मोदी ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि महाकुंभ एकता का महाकुंभ भी है। 13 तारीख को होने वाले महाकुंभ की विशेषता इसकी विविधता में है। मोदी ने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि साल 2025 में संविधान को 75 साल पूरे होंगे। संविधान हमारा मार्गजदर्शक है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version