
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव की चचेरी साली करिश्मा राय को RJD का टिकट देकर परसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। करिश्मा राय, RJD के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की भतीजी हैं। चंद्रिका राय लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर हैं।
सूत्रों के अनुसार, करिश्मा राय पिछले विधानसभा चुनाव में भी RJD से टिकट लेने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन तब उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। माना जा रहा था कि तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच चल रहे केस की वजह से लालू परिवार ने करिश्मा को टिकट नहीं दिया था। तब परिवार तेज प्रताप के साथ था।
लालू यादव द्वारा पारिवारिक संबंधों और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए करिश्मा राय को परसा सीट से मैदान में उतारना, क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
