
पटना । आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है। तेज प्रताप ने लोगों से ऐसी बातों पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। तेज प्रताप ने आरजेडी के कुछ लोगों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।



दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। यह पोस्ट उन्होंने गुरुवार की आधी रात को किया। उन्होंने अपने पिता लालू यादव के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है कि अब तो हद हो गई, इस ‘जयचंद’ ने तो ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं कोई नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं। बिहार की जनता से फिर से यही अपील करूंगा कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करें उन्होंने पोस्ट के अंत में जय हिंद, जय बिहार और जय राजद भी लिखा।
दरअसल, कुछ दिनों पहले तेज प्रताप ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में वे अपने नए ऑफिस में कुर्सी पर बैठे दिख रहे थे। इस वीडियो के बाद कुछ खबरों में कहा गया कि तेज प्रताप अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। लेकिन, अब उन्होंने इन अटकलों को गलत बताया है

