नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर शुक्रवार को करीब सात प्रतिशत चढ़ा। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 94,866.26 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।।

टीसीएस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा। आलोच्य अवधि में राजस्व 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये हो गया। उसके बाद आज उसके शेयर में उछाल आया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version