लायंस क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर व लायंस क्लब ऑफ अम्बर के सयुंक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन

राँची। सावन की रिमझिम बूँदों के बीच लायन्स क्लब के सदस्यों ने ‘सावन सिंधारा’ धूमधाम के साथ मनाया। हरमू स्थित होटल ‘द काल्फ’ में आयोजित समारोह का आयोजन लायंस क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर एवम् लायंस क्लब ऑफ अम्बर के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250803-WA0003.mp4

इस अवसर पर क्लब के डिस्ट्रिक्गट गवर्नर संजय कुमार, शुभ्रा मजूमदार, सिद्धार्थ मजूमदार, पूनम आनंद देबजानी भट्टाचार्य बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं व पुरूषों के लिए कपल गेम, टीम वर्क, डांस और बच्चों के लिए डांस, पजल राउंड आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250803-WA0002.mp4

कार्यक्रम में चार चाँद लगाने के लिए लाइव बैंड परफॉर्म किया गया। मौके पर बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में भार्गवी को पहला, आकर्ष अमि को दूसरा और मानवी को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के प्रेसिडेंट श्रवण बरनवाल, सचिव अमित साहू, प्रकाश अग्रवाल, दीपाली रस्तोगी, रश्मि, पुष्पलता वर्मा, बाला सिंह, नीलिमा जायसवाल, सत्या सिन्हा, विजेता बरनवाल, प्रीति त्रिपाठी, गणेश सिंह, राजेश त्रिपाठी, सुजीत कुमार समेत विभिन्न सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version