रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम ), झारखंड के प्रदेश कार्यालय में देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सी. बी सहाय ने रांची शहर के प्रमुख चौराहों पर शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री सुशील लाल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कुमार, राष्ट्रीय युवा सचिव मनीष सिन्हा, वरिष्ठ प्रदेश सचिव गुप्तेश्वर शंकर, प्रदेश सचिव पंकज पियूष, प्रदेश सचिव एवं प्रदेश युवा प्रभारी राजेश सिन्हा, प्रदेश युवा अध्यक्ष सजल सहाय, पवन किशोर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version