
मुंबई : ऋतिक रोशन और सुजैन खान साल 2000 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने लव मैरिज करी थी। शादी के बाद दोनों दो बेटे का माता-पिता भी बने। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 को तलाक लेकर अलग हुए।
तलाक के बाद दोनों ने अभी दुसरी शादी तो नहीं करी हैं। लेकिन दोनों ही अभी रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक अभी सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो वही सुजैन अभी अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच सुजैन खान से जुड़ी एक बडी खबर आई हैं।
खबरों के मुताबिक ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन खान दुसरी शादी करने जा रही हैं। सुजैन तलाक के बाद अर्सलान गोनी के साथ सीरीयस रिलेशनशिप में हैं। दोनों कोई बार विदेशों में एकसाथ वेकेशन एंजॉय करते हुए दिखे हैं।
एकसाथ पार्टी करते हुए भी कोई बार दिखे हैं। और अब खबर आ रही हैं कि ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान से शादी करने जा रही हैं। हाल ही में अर्सलान गोनी के भाई अली गोनी ने एक इंटरव्यू दिया था।
इंटरव्यू के दौरान अपने भाई अर्सलान के शादी का हिंट देते हुए अली ने कहा कि “मैं खुश हूं कि सुजैन हमारी फैमिली का हिस्सा हैं और मेरे भाई की पार्टनर हैं। वो हमारी फैमिली में ढे़र सारी खुशियां और पॉजिटिविटी लेकर आई हैं। भाई जल्द शादी कर लें बस।”
अली गोनी के इसी बयान के बाद सुजैन की शादी की चर्चा शुरू हो गई हैं। हालांकि सुजैन शादी करेंगी या नहीं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।
