रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा महतो भी उनके साथ थीं।

इस मुलाकात के बाद शनिवार को सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और कहा है कि कल असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे साथ मेरी पत्नी नेहा महतो भी मौजूद थीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version