रांची : आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पूर्व उर्जा मंत्री लाल चंद महतो के निधन पर दुःख जताया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता लाल चंद महतो के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

उनके असामयिक निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version