मुंबई। शेयर बाजारों में भारी तेजी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000अंक चढ़कर 84100 के पार हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 293 अंक चढ़कर 25,707.85 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एनएसई पर ज्यादातर इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आॅटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, सर्विस और पीएसई इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त है। सेंसेक्स में जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एलएंडटी, नेस्ले, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, सन फार्मा, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स हैं। टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी है। टोक्यो, हांगकांग, सोल और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में हैं।

शंघाई और जाकार्ता के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे। इससे पहले गुरुवार के सत्र में भी बाजार में तेजी देखी गई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83,184 और निफ्टी 38 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,415 पर था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version