देवरिया (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन’ दे रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन का मुख्य मकसद तुष्टीकरण की राजनीति है। कांग्रेस राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराती है और समाजवादी पार्टी राम मंदिर को पाखंड बताती है। इनका अगला निशाना अब बाबा साहेब के संविधान को बदलना है।

कांग्रेस धार्मिक आधार पर आरक्षण का बंटवारा करना चाहती है लेकिन हम यह होने नहीं देंगे। मोदी ने कहा कि यूपी में पहले माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे लेकिन अब माफियाओं की जमीन पर गरीबों का महल तैयार हो रहा है।

हमारे योगी जी माफियाओं की गर्मी उतारने में माहिर हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version