शिलांग।मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिनों के भीतर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में राजा की पत्नी सोनम समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मेघालय में इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या में कथित तौर पर पत्नी शामिल थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।

वहीं मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

राजा की हत्या और सोनम के लापता होने मामला
बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून के लिए मेघालय आए थे। यहां राजा की हत्या कर दी गई थी, जबकि सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला था। इस मामले ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। सोनम के परिजनों ने शुरू से ही इस मामले में गहरी साजिश का संदेह जताया था। लेकिन अब सोनम की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। इससे पहले, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार सोनम को लेकर गंभीर है और मेघालय पुलिस से लगातार संपर्क में है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version