बीजापुर, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को मार गिराया।

इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई। बासागुड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के द्वारा नक्सलियों के पोलमपल्ली क्षेत्र में आमद के सूचना पर पुलिस बल रवाना हुआ था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, इसकी जवाबी कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव बरामद हुए।

घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version