रांची। झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन और झारखंड श्रमिक संघ का केंद्रीय महाधिवेशन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई रविन्द्र भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिबू सोरेन को फिर से केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। हालांकि गुरूजी की बतीयत खराब होने के कारण वे बैठक में उपस्थिति नहीं हो सके। बावजूद इसके सर्वसम्मति से गुरुजी के चयन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।

वहीं मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन महाधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने मजदूर और विस्थापितों के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

महाधिवेशन में अगले कार्यकाल के लिए केंद्रीय समिति सदस्यों की घोषणा और कार्यकारणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।

वहीं यूनियन के उपाध्याय मथुरा प्रसाद महतो, विनोद कुमार पांडेय, महासचिव फागू बेसरा, सचिव जय नारायण महतो, कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी चुने गए। इसी तरह झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, महासचिव फागू बेसरा, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र मैथ्यू, कोषाध्यक्ष संजीव बेदिया को बनाया गया। कमेटी पुनर्गठन के साथ पारित प्रस्ताव में मजदूरों और विस्थापितों के अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने, विस्थापित रैयतों को भूमि का मुआवजा बाजार दर से चार गुना राशि योग्य लोगों को देने, विस्थापित बेरोजगारों को नौकरी पुनर्वास के तहत मुआवजा देने सहित अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई ।

महाधिवेशन में माथुर प्रसाद महतो, विनोद पांडे, विजय हांसदा, फागू बेसरा के अलाव संचालन मंडली के संजीव बेदीया, जय नारायण महतो, शैलेंद्र मैथी, अखिलेश महतो उर्फ राजू सहित अन्‍य मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version