मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन वे बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे और बाद में वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान के कारण गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81,587.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन यह इस गति को आगे जारी नहीं रख सका और 166.93 अंक गिरकर 81,176.53 अंक पर आ गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version