मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर बैंकों एवं ढांचागत कंपनियों के शेयरों में तगड़ी खरीदारी होने से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स ने 941 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी 22,600 के स्तर से ऊपर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 941.12 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 74,671.28 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 990.99 अंक तक बढ़कर 74,721.15 पर पहुंच गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version