मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 426 अंक से अधिक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसल गया।

हाल की तेजी के बाद बाजार में चौतरफा मुनाफावसूली देखने को मिली जिससे धातु, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर काफी नुकसान में रहे।

कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती को लेकर अनिश्चितता से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 426.87 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में यह 129.72 अंक की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 80,481.36 अंक पर पहुंच गया था।

बाद में यह 915.88 अंक का गोता लगाकर 79,435.76 अंक पर आ गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 108.75 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,324.45 अंक पर बंद हुआ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version