
मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 80,000 अंक का आंकड़ा पार किया और निफ्टी ने अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ।
बीएसई का 30 तीस शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 597.77 अंक उछलकर 80,039.22 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 168.3 अंक चढ़कर 24,292.15 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
